Tanya Pandey, daughter of Bilaspur Ganganagar, brought glory to the city , became DSP
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
तिलक नगर सरस्वती शिशु मंदिर बिलासपुर की छात्रा नरेंद्र पांडेय मीना पांडेय की सुपुत्री तान्या पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कि राज्य सेवा परीक्षा में 10 वी रैंक प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी )के पद पर चयनित हुई। तान्या पाण्डेय ने बताया कि मेरी यह उपलब्धि में मेरे बड़े भाई अप्रतिम पांडेय,प्रतीक पांडेय, रितेश पांडेय के कुशल मार्गदर्शन तथा बड़े पापा राजेंद्र पाण्डेय बड़ी मम्मी अंजनी पाण्डेय के साथ साथ तिलक नगर के आचार्य और गंगानगर मंगला बिलासपुर के निवासियों को दी है।
तान्या पाण्डेय ने 10 वी में 90.8% 12, वी में 88.8% अंक अजीत की थी।
तान्या पाण्डेय ने सभी को आभार धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरा लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनने की है।
बड़े भाई अप्रतिम पांडेय नायब तहसील दार ने तान्या पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बिलासपुर गंगानगर के साथ पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है उन्होंने अपनी अथक मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है तान्या के दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम ने यह साबित किया कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।



