Home Blog सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च 23 नवम्बर को सांसद...

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च 23 नवम्बर को सांसद नाग होंगे मुख्य अतिथि

0

MP Nag will be the chief guest at the Unity March on November 23 to mark the 150th birth anniversary of Sardar Patel.

उत्तर बस्तर कांकेर 22 नम्बर 2025/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सम्मान और गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रविवार 23 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा युनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

पदयात्रा प्रातः 8 बजे गोविंदपुर खेल मैदान कांकेर से आरंभ होकर ग्राम अर्जुनी– भीरावाही– खपरापारा– अलबेलापारा से घड़ी चौक होते हुए नरहरदेव पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में समाप्त होगी। इसके पश्चात् नरहरदेव स्कूल के डोम में सभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग शामिल होंगे, जाबकी विशिष्ट अतिथियों में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here