District level cattle fair to be organised on 26th November in village Telawat
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 नवम्बर 2025/ पशुधन विकास विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन 26 नवम्बर बुधवार को दोपहर 12 बजे से कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तेलावट में किया जाएगा। उक्त पशु मेला के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जिला पंचायत के कृषि स्थायी समिति के सभापति दिपांकर राय एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर, जनपद पंचायत कृषि स्थायी समिति कांकेर के सभापति श्रीमती राजेशवरी नेताम और जनपद सदस्य नीतेश सलाम उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लक्ष्मी चिराम द्वारा की जाएगी।

