Home Blog एसआईआर-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

एसआईआर-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

0

BLOs honored for their outstanding work in SIR-2026

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने किया सम्मानित

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR–2026) के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। निर्वाचन कार्य की गति और गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हुए इन बीएलओ ने निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ में सोन्ता इस्तारी, मनोज कुमार कोड़े, जव्वा साम्बैया, सेलम कुम्मर, हेमलाल रावटे, राजेन्द्र एट्टी और गोट्टा सदानंदम शामिल थे। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की नींव हैं और उनके परिश्रम से मतदाता सूची अधिक सटीक और विश्वसनीय बनती है। उन्होंने अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा लेते हुए पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी निभाने की अपील की। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए नियमित रूप से समीक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here