Home Blog  शिक्षा विभाग ने जारी किया तुगलगी फरमान-शिवसेना

 शिक्षा विभाग ने जारी किया तुगलगी फरमान-शिवसेना

0

Education department issued Tughlaqi decree: Shiv Sena

शिवसेना नेता व्यास यदु ने कहा कि विष्णु देव की डबल इंजन कि भाजपा सरकार निरंतर शिक्षा स्तर को कमजोर बना रही है जो आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए शिक्षा विभाग शिक्षकों को आदेश जारी कर कहा जा रहा है कि स्कूल के आसपास आवारा कुत्ते भटक रहे हैं उनको पकड़ने का आदेश दिया गया वह कहां तक जायज है यह आदेश निंदनीय है क्या अब शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाना छोड़कर आवारा कुत्ते पकड़ने का काम दिया जाएगा जो हमारे देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है यह सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र को कमजोर साबित करता हुआ दिख रहा है छत्तीसगढ़ के स्कूलों को बंद कर सरकार नशाखोरी को बढ़ावा दे रही है इसलिए छत्तीसगढ़ में 67 नई शराब दुकान खोली गई क्या यह नशाखोरी को बढ़ावा देना नहीं,रोज छत्तीसगढ़ पर जगह-जगह नशाखोरी की वजह से कत्लेआम मर्डर जैसे घिनौना कृत्य देखने को मिल रहा है छत्तीसगढ़ की लोगों को नशाखोरी का इस सरकार द्वारा आदत डाला जा रहा है जिस पर सरकार का ध्यान न देकर स्कूलो को बंद कर ताला लगाया जा रहा है और शिक्षकों को ऐसे कामों पर लगाया जा रहा है यह छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। इस पर छत्तीसगढ़ सरकार को ध्यान देनाचाहिए।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here