Home Blog प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने खुद उठाई स्कूल मरम्मत की...

प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने खुद उठाई स्कूल मरम्मत की जिम्मेदारी, चंदा जुटाकर की पहल

0

Angered by the administration’s negligence, villagers took it upon themselves to repair the school, raising funds and taking the initiative.

कांकेर । कांकेर जिले की ग्राम पंचायत सूरेली के आश्रित ग्राम कोलयारी स्थित प्राथमिक शाला की जर्जर हालत पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। प्रशासन की लगातार उपेक्षा से परेशान होकर, ग्रामीणों ने अब स्वयं ही अपने बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए चंदा जुटाकर स्कूल की मरम्मत का बीड़ा उठाया है।

Ro.No - 13672/156

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को आए आंधी-तूफान में स्कूल का भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से नौनिहालों की पढ़ाई तिरपाल के सहारे चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने स्कूल की मरम्मत के लिए कलेक्टर, स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित आवेदन दिए, लेकिन आज तक मरम्मत कार्य स्वीकृत नहीं हुआ।

सामूहिक पहल और ग्राम सभा का बहिष्कार

प्रशासन के इस उदासीन रवैये के विरोध में, सोमवार को आयोजित विशेष ग्राम सभा का ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्कूल की छत की तत्काल मरम्मत की मांग को दोहराया गया।

प्रशासन की ओर से लगातार हो रही देरी से निराश होकर, ग्रामीणों ने स्वयं सहायता कोष जुटाने का निर्णय लिया और गांव के सभी घरों से चंदा एकत्र कर लगभग ₹45,000 की राशि जमा की। ग्रामीणों का कहना है कि इस राशि से स्कूल की अस्थायी मरम्मत कराई जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से चल सके।

ग्रामीणों की इस अनुकरणीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोपरि महत्व देते हैं और यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो सकते हैं।

इस दौरान उपस्थित रहे सरपंच कृष्ण कुमार हुपेंडी, पुनीता उसेंडी, प्रदीप जैन, राजेश त्रिपाठी, वंदेश्वरी कवाड़े, सम्पत नेताम, मंगलदायी जैन, ललित दरों, पतिराम उसेंडी, प्रकाश जैन, जेठाराम, मालती जैन सहित समस्त ग्रामवासी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here