Home Blog जामगांव मेला में 29 अक्टूबर को बिखरेगी लोक संस्कृति की अनुपम छटा,...

जामगांव मेला में 29 अक्टूबर को बिखरेगी लोक संस्कृति की अनुपम छटा, “भुइयाँ के सिंगार” देगी प्रस्तुति

0

The unique splendor of folk culture will spread at the Jamgaon fair on October 29, “Bhuiyan ke Singar” will perform.

नरहरपुर । नरहरपुर विकासखंड के ग्राम जामगांव में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के अवसर पर, आगामी 29 अक्टूबर शनिवार को लोक संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। ग्राम बादल की सुप्रसिद्ध “भुइयाँ के सिंगार” छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक संस्था अपनी मनमोहक प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित की गई है।

Ro.No - 13672/156

यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों को लोक कला और संस्कृति से जोड़ने का एक बेहतरीन अवसर होगा। “भुइयाँ के सिंगार” संस्था अपनी पारंपरिक वेशभूषा और लोक नृत्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जीवंत करने के लिए जानी जाती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को बस्तर की लोक कला और संस्कृति से परिचित कराना और उसे संरक्षित करना है।

मेला समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से इस सांस्कृतिक संध्या में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में सरपंच भगवती उईके, उप सरपंच सुरेश शोरी, विजय साहू, नरेंद्र नाग, हरिचंद सिन्हा, गौरव शोरी, संजय शोरी, प्रदुमन वट्टी, रोहित कुंजाम, लखन यादव, हिमांशु तिवारी, संग्राम चौहान, कमलेश नेताम, रमेश उईके, सरस उपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के उपस्थित रहे गे ।

यह एक ऐसा अवसर है जब लोग अपनी संस्कृति से जुड़ सकते हैं और अपने क्षेत्र की प्रतिभाओं को देख सकते हैं। मेला समिति ने क्षेत्रवासियों से 29 अक्टूबर को जामगांव मेले में शामिल होकर इस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here