Home Blog लाईवलीहुड कालेज में निःशुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ

लाईवलीहुड कालेज में निःशुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ

0

Free non-residential training started in Livelihood College

रायगढ़ / जिले में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ के लाईवलीहुड कॉलेज के संचालित प्रशिक्षण में कस्टमर केयर सीनियर एक्जीक्यूटिव वॉइस एंड नॉन वॉइस 10वीं उत्तीर्ण, इलेक्ट्रिशियन 10वीं उत्तीर्ण, इलेक्ट्रिशियन डोेमेस्टिक सॉल्यूशन 8वीं उत्तीर्ण एवं गेस्ट सर्विस एसोसिएट फूड एंड बेवरेज में 12वीं उत्तीर्ण कोर्स में निःशुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके है जिसमें बचे हुए सीटों की पूर्ति के लिए प्रवेश लिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों के आवागमन हेतु निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास अग्रसेन आईटीआई के बगल में उड़ीसा रोड़ गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अथवा लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में मोबाईल नं. 7999753179, 9420166369, 9755940953 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here