Home Blog चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई विस्तार हेतु सारंगढ़ पदाधिकारी पहुँचे सरसींवा

चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई विस्तार हेतु सारंगढ़ पदाधिकारी पहुँचे सरसींवा

0

व्यापारियों में दिखी उत्सुकता, कई नए सदस्य हुए शामिल

सरसींवा – छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, जो देश के सबसे बड़े और प्रभावशाली व्यावसायिक संगठनों में से एक है, के विस्तार अभियान के तहत आज सारंगढ़ के पदाधिकारी सरसींवा पहुँचे। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़कर उनके हितों की रक्षा करना एवं व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूत बनाना है।

Ro.No - 13848/159

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार केजरीवाल, संरक्षक नत्थूलाल केडिया, तथा जिला उपाध्यक्ष घनश्याम बंसल सरसींवा पहुंचे। उनके साथ सरसींवा के व्यवसायी मनीष अग्रवाल भी शामिल रहे। पदाधिकारियों ने नगर के व्यापारियों से मुलाकात कर संगठन की कार्यप्रणाली, लाभ तथा व्यापारी हितों में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़ने के लिए सरसींवा नगर के व्यापारियों में विशेष उत्साह देखा गया और कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में व्यापारी सदस्यता ग्रहण करते हुए संस्था से जुड़ गए। इस पर सारंगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के प्रति आभार जताया और आगे भी अधिक से अधिक व्यापारियों को साथ आने का आग्रह किया।

इसी दौरान प्रदेश मंत्री दीपक अग्रवाल ने सारंगढ़ पदाधिकारियों की सक्रियता एवं कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक व्यापारी को चेम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़कर व्यापारिक हितों को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने संगठन को एक मजबूत मंच बताते हुए व्यापारी वर्ग से इसका हिस्सा बनने की अपील की।

सरसींवा में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के इस विस्तार अभियान को व्यापारियों से मिला उत्साहपूर्ण समर्थन, संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता और प्रभाव को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here