Home Blog बाल विवाह जटिल सामाजिक कुरीति है — विजय लखवानी

बाल विवाह जटिल सामाजिक कुरीति है — विजय लखवानी

0

Child marriage is a complex social evil – Vijay Lakhwani

रोकने व समाप्त करने के लिए आमापारा में शपथ ली गई

Ro.No - 13672/156

कांकेर । बाल विवाह जटिल सामाजिक कुरीति है इसको रोकने एवं समाप्त करने के लिए गुरुवार को आमापारा वार्ड में शपथ ली गई एवं इस कुरीति
के समाप्ति का संकल्प लिया गया । आमापारा वार्ड के
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विजय लखवानी मोहल्ले के उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाया । श्री लखवानी ने शपथ दिलाते हुए कहा की मैं प्रतिज्ञा करता हूं बाल विवाह के विरुद्ध हर संभव प्रयास करूंगा यह सुनिश्चित करूंगा कि मेरे ,हमारे, परिवार ,पड़ोस या समुदाय में बाल विवाह ना हो बाल विवाह के किसी भी प्रयास की
सूचना पंचायत सरकारी अधिकारियों को दूंगा बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज उठाऊंगा और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण का समर्थन करूंगा ।इस अवसर पर संगीता नाग,अनिता यादव ,डाली देवांगण.अनिता नाग, , अनिता नेताम, अनिता मण्डावी बिरझा मण्डावी उपस्थित थे ।…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here