Home Blog रामलीला मैदान पर हुये मारपीट मामले में दो किशोर समेत तीन आरोपी...

रामलीला मैदान पर हुये मारपीट मामले में दो किशोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में की कड़ी कार्रवाई

0

Three accused, including two juveniles, arrested in Ramlila Maidan brawl case; strict action taken under non-bailable sections

रायगढ़ । रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने युवकों के बीच हुई मारपीट की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो किशोर बालकों समेत तीन आरोपियों को आज दोपहर गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 20 नवंबर की है, जब पैलेस रोड कोष्टापारा निवासी आयुष देवांगन ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हंडी चौक के पास रहने वाले मुजीब अहमद सिद्दीकी और उसके दो साथियों ने उसे झांसे में लेकर रामलीला मैदान बुलाया और वहां गाली-गलौज करते हुए पीछे से पकड़कर उस पर बेसबॉल स्टिक और हाथ मुक्कों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्टकर्ता के अनुसार मुजीब के एक साथी, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, ने उसके दोस्त के फोन पर कॉल कर मैदान बुलाया था, जहां पहले से तीनों हमलावर मौजूद थे। बीच बचाव करने पर उसके दोस्तों ने उसे किसी तरह बचाया।

Ro.No - 13672/156

मामले में थाना कोतवाली द्वारा अपराध क्रमांक 603/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। आहत की मेडिको-लीगल रिपोर्ट में आंख के नीचे गंभीर चोट पाए जाने पर धारा 118(2) BNS भी जोड़ी गई। आज थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह स्टाफ ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया, जिसमें दो विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। आरोपियों के मेमोरण्डम पर मारपीट में प्रयुक्त बेसबॉल स्टिक और स्टील का कड़ा बरामद किया गया। मुख्य आरोपी मुजीब अहमद सिद्दीकी पिता वकील अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी हंडी चौक, किरोड़ीमल कॉलोनी रायगढ़ तथा उसके दोनों किशोर साथियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here