Success Story: Farmer Sudarshan Sahu will pay his tractor installment with the money he earned from selling paddy.
उतर बस्तर कांकेर 01 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से मिली राशि का सदुपयोग करते हुए टै्रक्टर का कर्ज चुकाने के लिए किस्त की राशि जमा करेंगे किसान सुदर्शन साहू। चारामा विकासखंड के ग्राम चारभाटा निवासी किसान श्री सुदर्शन लाल साहू ने गत दिवस धान ख़रीदी केंद्र चारामा में 41 क्विंटल धान विक्रय किया, जिससे मिलने वाली राशि का उपयोग वे टैक्टर का किस्त चुकाने में खर्च करेंगे। धान विक्रय पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास कुल 9.5 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मेहनत और लगन से खेती करते हैं। अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रहे सुदर्शन ने बताया कि परिवार में कुल 6 सदस्य माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में एम.टेक कर रही है, जबकि बेटे की बी.ए. की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। उनकी पत्नी खेती-किसानी के कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करती हैं।
धान खरीदी केन्द्र चारामा में धान बेचने आए किसान श्री सुदर्शन ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे ट्रैक्टर की किस्त चुकाने तथा भविष्य में बच्चों के विवाह के लिए बचत करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।



