Additional Collector inspects Kondapalli – directs speeding up saturation and development work
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने उसूर विकासखंड के नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम कोंडापल्ली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विकासात्मक कार्यों, विशेषकर सैचुरेशन सर्वे एवं अधोसंरचना निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।
अपर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी सैचुरेशन आधारित योजनाओं—पात्र हितग्राहियों को लाभों की 100% उपलब्धता, आधार सत्यापन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं—को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
उन्होंने अधोसंरचना से जुड़े निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
अग्रवाल ने कहा कि “नियद नेल्लानार कोंडापल्ली जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं का समय पर पूर्ण होना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका लाभ हर पात्र ग्रामीण तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।”
निरीक्षण के दौरान एसडीएम उसूर भूपेन्द्र गावरे भी उपस्थित रहे।



