Home Blog विश्व एड्स दिवस पर एमसीबी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित ,

विश्व एड्स दिवस पर एमसीबी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित ,

0

State level programme organised at MCB on World AIDS Day

स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एड्स जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत की,दो जागरूकता वाहन हुए रवाना

Ro.No - 13672/156

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

मनेंद्रगढ़। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मनेंद्रगढ़ स्थित विवेकानंद पीजी कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग, जिला मनेंद्रगढ़ द्वारा राज्यस्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर–सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने की।

कार्यक्रम में विवेकानंद महाविद्यालय, ए. के. नर्सिंग कॉलेज, आदर्श पैरामेडिकल सहित विभिन्न स्कूल–कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक ने दिया उद्बोधन में जागरुकता संदेश

रेणुका सिंह ने अपने प्रभावी उद्बोधन में कहा कि “एड्स केवल चिकित्सा से नहीं, बल्कि जागरूकता, सही जानकारी और सामाजिक सहयोग से भी नियंत्रित किया जा सकता है।”
उन्होंने युवाओं से अपील की कि एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए सुरक्षित व्यवहार, जिम्मेदार जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को अपनाएँ।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के माध्यम से एड्स मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए युवाओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एड्स के संक्रमण, प्रसार और रोकथाम के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के कारण आज एड्स का नियंत्रण पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हो गया है, और समय पर उपचार लेने से संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ एवं सामान्य जीवन जी सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अस्पतालों में निःशुल्क जांच, परामर्श और दवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में उपचार से वंचित न हो।
उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से एड्स के प्रति फैली गलत धारणाओं को दूर करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा : दो जागरूकता वाहनों को हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने 2 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
1 से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस एड्स जागरूकता पखवाड़ा में ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को एड्स से बचाव, परीक्षण और उपचार के प्रति जागरूक करेंगे।

विशिष्टजन एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से—
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले,नगर पालिका मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष प्रतिमा यादव,नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा,
नगर पंचायत झगड़ाखांड अध्यक्ष रीमा यादव,विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव,रवि गुप्ता, मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा,हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह,स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी, विवेकानंद महाविद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षकगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एड्स की रोकथाम, परीक्षण और उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी भी लोगों को प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here