मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली /- लोरमी – प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा के ऐतिहासिक आयोजन के उपलक्ष्य में
अखिल भारतीय सतनाम सेना — लोरमी ब्लॉक इकाई का विधिवत गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इस अवसर मुख्य रूप से राजा गुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना, धर्मगुरु सोमेश बाबा, युवराज गुरु गुरु सुखवंत साहब कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास, युवराज गुरु गुरु सौरब साहेब प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं सभापति जिला पंचायत रायपुर, के गरिमा में उपस्थिति व समाज के वरिष्ठ जनों, युवाओं एवं महिला शक्ति की उपस्थिति में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
संगठन गठन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय सतनाम सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि गुरु घासीदास बाबा के विचारों — सतनाम, समता, समानता और सत्य मार्ग — को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का माध्यम है। संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता, शिक्षा, स्वरोजगार एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष को निरंतर आगे बढ़ाना है।
गठित इकाई के माध्यम से लोरमी ब्लॉक स्तर पर समाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार एवं सम्मान की अनुभूति होगी।
👉 नव-गठित पदाधिकारी
संगठन की सर्वसम्मति से निम्न पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए —
👉ब्लॉक अध्यक्ष
खेमचंद भिखारी
👉 उपाध्यक्ष
बजरंग सतनामी, हरजीत सतनामी, प्रदीप सतनामी, संदीपन सतनामी, वास्कल सतनामी
👉 कोषाध्यक्ष
रवि सतनामी
👉 उपकोषाध्यक्ष
मनोहर सतनामी, पंकज सतनामी
👉 सचिव
जिनेश सतनामी
👉 सह-सचिव
नारन सतनामी, भोला सतनामी
👉 संगठन मंत्री
गजेंद्र सतनामी
👉 मीडिया प्रभारी
तुलाराम सतनामी
👉 सदस्यता प्रभारी
पवन सतनामी, विक्रम सतनामी
👉 कार्यकारिणी सदस्य
साहिन सतनामी, विद्याचरण सतनामी, क्षत्रपति सतनामी, देनी भारती सतनामी (सरपंच)
👉 समाजहित में कार्यों का खाका,
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि —
गुरु घासीदास बाबा के संदेशों का प्रचार-प्रसार गाँव-गाँव किया जाएगा।
समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
युवाओं को नशामुक्ति, स्वरोजगार एवं खेल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हर सुख-दुख में समाज के प्रत्येक सदस्य के साथ संगठन खड़ा रहेगा।
👉 संगठन ने दिया एकजुटता का आह्वान,
अखिल भारतीय सतनाम सेना, लोरमी ब्लॉक इकाई ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे संगठन से जुड़कर गुरु घासीदास बाबा की विचारधारा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
साथ ही कहा गया कि आने वाले समय में समाजहित में विभिन्न कार्यक्रम, सम्मेलन एवं सेवा कार्य किए जाएंगे, जिससे सतनामी समाज को नई दिशा और सशक्त पहचान मिलेगी।
👉समापन,
प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा के इस पावन अवसर पर गठित यह टीम समाज को संगठित करने, संत मार्ग पर आगे बढ़ाने और सामाजिक बदलाव की एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।
समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि यह टीम “सत्य, सेवा और संगठन” के सिद्धांत पर कार्य कर समाज को नई दिशा देगी।



