Home Blog सफलता की कहानी : ग्राम कानापोंड़ के किसान आनंद का धान बेचकर...

सफलता की कहानी : ग्राम कानापोंड़ के किसान आनंद का धान बेचकर आनंद हुआ दुगना

0

Success Story: Farmer Anand of Kanapond village doubles his happiness after selling paddy

प्राप्त राशि से बड़ी जरूरतों को करेंगे पूरा, प्रदेश सरकार का माना आभार

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 दिसम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवम्बर से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है। इससे प्राप्त राशि से किसानों के जीवन में आर्थिक बदलाव आया है। दैनिक आवश्यकताओं के अलावा बड़े खर्चों में उक्त राशि का उपयोग जिले के किसान कर रहे हैं। चारामा विकासखण्ड के ग्राम कानापांड़ के प्रगतिशील किसान आनंद सिंह निषाद ने इस वर्ष खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त किया है। उनके पास एक एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर उन्होंने 20 क्विंटल धान का उत्पादन लिया और इसे खरीदी केंद्र लखनपुरी में बेचा।

किसान श्री निषाद ने बताया कि धान बेचकर उससे प्राप्त पैसे से वे अपने घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करेंगे तथा शेष राशि को खेती-बाड़ी के कार्यों में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दलहन-तिलहन प्रोत्साहन नीति से प्रेरित होकर उन्होंने अपने खेत में फसल विविधीकरण भी अपनाया है। इसी के तहत उन्होंने 20 डिसमिल रकबे में उड़द, 30 डिसमिल में तिल एवं लगभग 40 डिस्मिल में मूंग की बुआई की, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य में धान की खरीदी और दलहन-तिलहन फसलों के लिए एमएसपी आधारित खरीदी व्यवस्था से किसानों को उनकी मेहनत का सही और पूरा दाम मिलता है, जिससे खेती अब अधिक लाभकारी बन रही है। फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए किसान श्री आनंद की यह सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here