Home Blog नवनियुक्त भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक खटवानी का जोरदार...

नवनियुक्त भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक खटवानी का जोरदार स्वागत किया गया

0

Newly appointed State Co-ordinator of BJP Business Cell Deepak Khatwani was given a warm welcome.

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व महामंत्री संगठन पवन साय द्वारा दीपक खटवानी को भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बनाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की उपस्थिति में आज शहर के पुराने बस स्टैंड में देर रात आतिशबाजी, फूलमाला के साथ व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि ये बड़े ही हर्ष और सम्मान की बात है कि जिले से भाजपा के जिला प्रवक्ता दीपक खटवानी को भाजपा के प्रदेश व्यवसायी प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । मुझे उम्मीद है कि दीपक खटवानी अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे ।

Ro.No - 13672/156

भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पद में नियुक्ति पर दीपक खटवानी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताते जो दायित्व दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा । भाजपा संगठन में विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ, संगठन और विभिन्न वर्गों के बीच सेतु का काम करता है । भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के माध्यम से मैं जिले सहित विभिन्न जगहों के व्यवसायियों की समस्या व उनकी बातों को संगठन तक पहुंचाने का काम करूंगा व समाधान हेतु कार्य करूखटवानी की नियुक्ति पर जिले के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है ।

इस स्वागत , सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मेघराज मंगलानी, हलधर साहू, टेकेश्वर जैन, बृजेश चौहान, अशोक वलेचा, दिलीप जायसवाल, रवि तिवारी, अरविंद जैन, बृजमोहन तिवारी, अरुण कौशिक, उत्तम जैन, उत्तम यादव, गिरधर यादव, राकेश शर्मा, रूपेश्वर ठाकुर, धनेंद्र ठाकुर, तनुज ठाकुर, हर्ष गजबीए, जतिन अठभेया, विकास अंभोरे, योगेश साहू, मीरा सलाम, मंजू सारथी, डॉ ईश्वर सिन्हा, ईश्वर नाग, टिकेंद्र दुग्गा, बब्बू खटवानी, मोंटी खटवानी, विजय लखवानी, सपन श्रीवास्तव, अनूप शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here