Home Blog जनकपुर लूट-कांड का पर्दाफाश: चार आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व हथियार...

जनकपुर लूट-कांड का पर्दाफाश: चार आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर व हथियार बरामद — विधायक रेणुका सिंह ने पुलिस टीम को दी बधाई

0

Janakpur robbery case busted: Four accused arrested, gold and silver jewelry and weapons recovered – MLA Renuka Singh congratulates the police team

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

एमसीबी/जनकपुर। थाना जनकपुर क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे दो भाइयों पर फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए सोने-चांदी के लगभग 90–95% जेवर, देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कारतूस का खोखा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, एसडीओपी और थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में यह बड़ी सफलता हासिल की गई है।

घटना का विवरण

प्रार्थी राकेश सोनी ने 5 जून 2025 को थाना जनकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई अनिल सोनी और ब्रह्म सोनी हरचौका बाजार से अपने गांव लौटते समय ग्राम घुघरी के पास बदमाशों द्वारा गोली मारी गई और करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूट ली गई।
मामले में अपराध क्रमांक 108/25, धारा 309(4), 109 बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

शहडोल जेल से मिला सुराग

जांच के दौरान पता चला कि इसी तरह की वारदात सरहदी क्षेत्र मध्यप्रदेश राज्य के गोहपारू के ग्राम खन्नौधी में हुई थी तथा वहां के चार संदेही मध्यप्रदेश के शहडोल जेल में निरुद्ध हैं। जनकपुर पुलिस टीम ने पीड़ितों के साथ शहडोल जेल पहुंचकर पहचान कराई, जहां चारों संदेहियों की पुष्टि हुई।
न्यायालय से प्राप्त प्रोडक्शन वारंट पर आरोपियों को रिमांड में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार और लूटे गए जेवर बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी
1. देशराज
2. मोनू कुशवाहा
3. उमाशंकर शर्मा
4. रामप्रकाश उर्फ लल्ला उर्फ कल्ली शर्मा
(सभी निवासी मध्यप्रदेश मुरैना)
विधिवत कार्यवाही के बाद चारों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विधायक रेणुका सिंह ने दी पुलिस टीम को बधाई

क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने जनकपुर पुलिस द्वारा इस गंभीर वारदात को सुलझाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे, पूरी जांच टीम और एमसीबी जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह को बधाई और सराहना दी।

उन्होंने कहा—
“जनकपुर पुलिस ने जिस तत्परता और दक्षता से इस गंभीर और दुर्दांत अपराध का खुलासा किया है, वह प्रशंसनीय है। पुलिस टीम की सतर्कता और मेहनत के कारण पीड़ित परिवार को न्याय मिला है और क्षेत्र की जनता में भी सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस विभाग को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।”

कुछ दिन पहले जनकपुर दौरे में दिया था स्पष्ट निर्देश

बीते दिनों विधायक रेणुका सिंह ने जनकपुर का दौरा किया था, जहां उन्होंने जनकपुर विश्रामगृह में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने इसी घटना की जानकारी लेकर पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे।

विधायक ने बैठक में कहा था—
“यह गंभीर मामला है, इसलिए इसे जल्द से जल्द सुलझाया जाए और अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। शासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। आप निश्चिंत होकर काम करें, मैं आपके साथ हूं। क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।”

जनकपुर पुलिस की इस उत्कृष्ट कार्रवाई ने क्षेत्र में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here