Home Blog सफलता की कहानी : धान बेचकर ट्रैक्टर की किश्त चुकाएंगे किसान रामूराम

सफलता की कहानी : धान बेचकर ट्रैक्टर की किश्त चुकाएंगे किसान रामूराम

0

Success Story: Farmer Ramuram will pay his tractor installment by selling paddy

31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी को बताया सरकार का ऐतिहासिक कदम

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 09 दिसंबर 2025/ जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी किए जाने का प्रत्यक्ष लाभ लगातार मिल रहा है। नरहरपुर विकासखंड के ग्राम मालगांव के किसान श्री वट्टी खुद की एक एकड़ कृषि भूमि में उत्पादित 20 क्विंटल धान को उपार्जन केंद्र मालगांव में विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि धान बेचकर उससे प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग वे पूर्व में लिए गए ट्रैक्टर की किश्त चुकाने में करेंगे, जिससे उनकी कृषि कार्यों में और सुगमता आएगी।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार में दो पुत्र हैं, बड़ा पुत्र विवाहित है और ट्रांसपोर्ट लाइन में कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र अपनी टैक्सी चलाकर स्वयं का रोजगार संचालित कर रहा है। श्री वट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के द्वारा 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी ऐतिहासिक कदम है, जिससे मेहनतकश किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, साथ ही खेती-बाड़ी को मजबूत आधार भी मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here