Home छत्तीसगढ़ अति संवेदनशील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 158 लोगों को...

अति संवेदनशील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 158 लोगों को किया लाभान्वित

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला मुख्यालय से 40 किण्मी दूर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रेड्डी विकास खण्ड बीजापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैका के आश्रित अति संवेदनशील ग्राम गुण्डापुर एवं ग्राम पंचायत पदमुर के आश्रित ग्राम पेदाजोजेर जो माओवाद प्रभावित क्षेत्र है, जहां 26 फरवरी 2024 को डॉ. अजय रामटेके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर के निर्देशानुसार, संदीप ताम्रकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम जिला बीजापुर के मार्गदर्शन में एवं डॉ. विकास कुमार गवेल खण्ड चिकित्सा अधिकारी जिला बीजापुर के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें नियमित टीकाकरण, शिशु संरक्षण माह, बीपी 01, शुगर 01, मोतियांबिद 01, निमोनिया 02, एनिमिया 02, बुखार 66, सर्दी-खांसी 32, उल्टी-दस्त पेट दर्द 01, मलेरिया धनात्मक 32, चर्म रोग 04, गर्भवती जांच 03, गलवा माता 02, इस तरह विभिन्न प्रकार के कुल 158 व्यक्तियों का इलाज कर दवाई वितरण करते हुये स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। इन स्वास्थ्य शिविरों में डॉ. विकास कुमार गवेल खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, सरस्वती शोरी बीईटीओ बीजापुर, नरेंद्र कौशिक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एम नागेश्वर राव विकासखण्ड प्रबंधक, अनिल मरई मलेरिया टेक्निकल सुपरवाईजर, कुमारी प्रभा साहनी सीएचओ, मनकू राम कवासी एसटीएस, योगेश सुंकर, दीपक साहनी, बंशीधर कोरसा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आकांक्षा चिड़ियम, संगीता उप्पल, स्मृति ठाकुर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, सुनीता विकासखण्ड समन्वयक, सीमा वाचम मितानिन प्रशिक्षक, सुशीला चापड़ी आंबा कार्यकर्ता एवं सनकी उइका सहायिका उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here