Home Blog परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2026 का होगा आयोजन 

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2026 का होगा आयोजन 

0

Discussion program on examination will be organized in 2026

प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह इस कार्यक्रम का 9 वां संस्करण होगा और इसमें प्रतिवर्ष की भाँति माननीय प्रधानमन्त्री जी राज्यों से चयनित बच्चों द्वारा परीक्षा से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब देंगे, इस कार्यक्रम में सभी प्रकार के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6-12 के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं पालकों को पोर्टल में जाकर प्रश्न पूछने के अवसर सुलभ करवाए गए हैं. इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1 दिसंबर, 2025 एवं अंतिम तिथि 11 जनवरी, 2026 रखी गयी है.

Ro.No - 13672/156

इस हेतु भारत सरकार द्वारा http://innovateindia1.mygov.in में प्रश्नों को अपलोड करने की सुविधा प्रदान

की गयी है. इस पोर्टल में प्रवेश करने पर आपको अभी भाग लें / PPC 2026 और पुरस्कारों के बारे में / जरूरी तारीखें / वात्सेप्प चेनल से जुड़ने हेतु लिंक उपलब्ध होगा. आप अपने सवाल 500 शब्दों के भीतर बनाकर रखें. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कक्षा 6-12 के विद्यार्थी स्वयं अपने संसाधन से / दूसरी विकल्प ऐसे विद्यार्थियों के लिए जिनके पास इंटरनेट, ईमेल आई डी या मोबाइल की सुविधा नहीं है वे शिक्षक लॉग इन के माध्यम से / तीसरा विकल्प शिक्षकों के लिए एवं चौथा विकल्प पालकों के लिए उपलब्ध किया गया है.

गत वर्ष छत्तीसगढ़ को कुल 10.25 लाख प्रश्न पूछने का लक्ष्य दिया गया था, राज्य ने इस लक्ष्य के विरुद्ध 197% का लक्ष्य प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. समग्र शिक्षा के माध्यम से राज्य के सभी शिक्षकों, कक्षा 6-12 के विद्यार्थियों एवं पालकों से अपील की गयी है कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सभी संबंधित हितग्राही अपनी ओर से अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बच्चों, शिक्षकों एवं पालकों के माध्यम से अच्छी क्वालिटी के प्रश्न अपलोड करें ताकि उनका चयन मुख्य कार्यक्रम में हो सके. अंतिम तिथि 11 जनवरी, 2026 का इन्तजार न करते हुए अभी से अधिक से अधिक स्कूलों से प्रश्नों को अपलोड की प्रक्रिया प्रारंभ कर लेवें ताकि अंतिम समय में सर्वर की समस्या का सामना न करना पड़े.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here