Home Blog छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर...

छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कोरिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

0

Korea Police paid tribute to the great freedom fighter of Chhattisgarh, martyr Veer Narayan Singh on his death anniversary.

एमसीबी/कोरिया, 10 दिसंबर 2025।
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे (भा.पु.से.) ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके अतुलनीय बलिदान को ससम्मान याद किया।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर, तथा कोरिया पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीद वीर नारायण सिंह के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने कहा कि—
“वीर नारायण सिंह ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जिस साहस और दृढ़ संकल्प के साथ आवाज उठाई, वह आज भी हमें कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा की प्रेरणा देता है। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है।”

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को पीढ़ियों तक याद करने और युवाओं में राष्ट्रभाव जागृत करने के लिए ऐसे समारोह समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here