Home Blog केंद्रीय विद्यालय में पार्षद निधि से वाटर कूलर भेंट,विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल...

केंद्रीय विद्यालय में पार्षद निधि से वाटर कूलर भेंट,विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल

0

**एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट*

एमसीबी/झगड़ाखांड। नगर पंचायत झगड़ाखांड के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष देव नारायण सिंह ने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए बुधवार को केंद्रीय विद्यालय झगड़ाखांड में अपने पार्षद निधि से एक वाटर कूलर भेंट किया। इस पहल का उद्देश्य स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों को गर्मी के दिनों में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।

Ro.No - 13672/156

वाटर कूलर के सौंपे जाने के दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बी.एस. श्रीवास्तव सहित स्कूल प्रबंधन ने पार्षद देव नारायण सिंह के इस सराहनीय योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा बच्चों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

इस अवसर पर विशेष रूप से विधायक प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह, मंडल महामंत्री भगवान दास, डॉ. अंशुमान, अजय सिंह, सोनू, तथा विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने इस सहयोग को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा के प्रति महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि ऐसी पहलें शिक्षा के वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here