Saluting the indomitable courage, bravery, and patriotism of the soldiers – Sujit Verma
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली -लोरमी – नगर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल लोरमी में दसवां वर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर “एक शाम सैनिकों के नाम ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ! उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा जी रहें जिन्होंने अपने उदबोधन में कहा इस मंच पर हम सब मिलकर भारत के वीर सपूतों भूतपूर्व सैनिकों का स्वागत कर अभिभूत हैं और इन सैनिकों के अदम्य साहस वीरता देशभक्ति को सलाम करता हैं जो अपना सुख शांति भारत माता की सेवा में न्योछावर कर देश की सेवा किए हम इनका कितना भी सम्मान करें ओ बहुत कम हैं ! सर्वप्रथम
कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, भूतपूर्व सैनिक, विद्यालय प्रबंधन व स्टाफ ने मिलकर भारतमाता छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर तिरंगा झंडा का सम्मान के साथ ध्वजारोहरण कर किए ! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें डॉक्टर अशोक जायसवाल ने कहा देश भक्ति की जज्बा हर भारतीय में होना चाहिए जैसे वीर सैनिकों में होती हैं ! फौजी संतोष साहू ने अपने उदबोधन में नेहा पब्लिक स्कूल परिवार की जमकर तारीफ की और सच्चे देश प्रेमी कहा जो लगातार दस वर्षो से सैनिकों का सम्मान करते आ रहें हैं ! फौजी सोन सिंह राजपुत ने सैनिकों की वीर गाथा को लोगों को सुनाया और वीरता का परिचय दिया ! इस तरह सभी उपस्थित फौजी कमल प्रसाद मंगेशकर, संदीप साहू, त्रिभुवन यादव अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली , भूपेंद्र सिंह राजपुत, अयोध्या राजपुत, अशोक राजपुत, ललित साहू ,नरेंद्र सिंह राठौर, कमलनारायण साहू, विशिष्ट अतिथि पार्षद राजेंद्र सलूजा,शिवशंकर यादव, सोहन डड़सेना, घनश्याम यादव, घनश्याम बर्मन, सुखनंदन घुमसरे, सोमनाथ बंजारे, अंजनी बंजारे, नर्बद कुमार कश्यप, नेम चंद निषाद ने भी सम्बोधित किया !
सैनिकों का किया गया आत्मीय सम्मान
कार्यक्रम में संस्था की ओर से सभी उपस्थित सैनिकों का तिलक लगा, पगड़ी पहना, फूलमाला पहनाकर मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया गया !
रंगारंग देशभक्ति की प्रस्तुति
बच्चों द्वारा रंगारंग देशभक्ति गीतों पर नृत्य, नाटक आदि का बेहतरीन प्रर्दशन किया गया जिसमें
अरपा पैरी के धार ,देश भक्ति नाटक ,ऑपरेशन सिंदूर, नशा मुक्ति नाटक ,नगर स्वच्छता, हमारा संविधान ,पुलवामा अटैक, कल्चर डांस ,बारहमासी गीत संगीत ,पंथी सोशल मीडिया, भारत की बेटी, हिंदी भारत मां की बिंदी ,भगत सिंह नाटक, केसरिया भारत देश, वंदे मातरम आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये रखा
संस्था ने शिक्षा रत्न से किया सम्मान
संस्था में कार्यरत शिक्षक देवेंद्र कुमार को और शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुडा लोरमी के प्रधानपाठक अशोक कुमार टोन्डे को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा रत्न से सम्मानित करते हुवे सम्मान पत्र दिया गया !
संस्था के बच्चों को
रंगोली में प्रथम स्थान – अंजलि कहार, द्वितीय स्थान – साक्षी यादव ,तृतीय स्थान – जमुना साहू, राखी प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान- चंद्रमणि जांगड़े द्वितीय स्थान – जानवी बर्मन तृतीय स्थान – मयंक घृतलहरे। स्पोकन इंग्लिश में
प्रथम स्थान – इशांत घृतलहरे
द्वितीय स्थान – तेजा बघेल को दिया गया बच्चों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया ! कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्राचार्य प्रियंका टोन्डे और आभार संस्था संचालक सुनील लहरे ने किया ! कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्रा, अभिभावकगण व ग्रामीण जन अधिकांश संख्या में उपस्थित रहें !



