Home Blog घोटियावाही में ‘घर-वापसी’, 1 परिवार के 5 सदस्यों की सनातन धर्म में...

घोटियावाही में ‘घर-वापसी’, 1 परिवार के 5 सदस्यों की सनातन धर्म में वापसी

0

‘Ghar-Vapasi’ in Ghotiyawahi, 5 members of one family return to Sanatan Dharma

नरहरपुर। कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोटियावाही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर ‘घर-वापसी’ (सनातन धर्म में पुनः वापसी) कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर ईसाई धर्म अपना चुके एक परिवार के 5 सदस्यों ने स्वेच्छा से अपने मूल धर्म और सामाजिक परंपराओं में लौटने का फैसला किया।

Ro.No - 13672/156

ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार कुछ वर्ष पहले कथित तौर पर लालच और बहकावे में आकर ईसाई धर्म से जुड़ गई थी। मुख्य रूप से, उन्हें बीमारी के इलाज का झांसा दिया गया था, लेकिन उन्हें अपेक्षित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला। निराशा और असहायता की स्थिति में, इन परिवारों ने अपने पूर्वजों की आस्था और परंपराओं को याद किया और मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया।

‘घर-वापसी’ करने वाले परिवार की सदस्य प्रतिमा निषाद, जो कुछ वर्ष पहले ईसाई धर्म से जुड़ी थीं, ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा: “हमें अपने पूर्वजों की आस्था और परंपराओं में वापस आने से मानसिक शांति मिली है। मैं और मेरा परिवार सनातन धर्म में वापसी करके बहुत खुश हैं।”

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने परिवार के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीणों का मानना है कि यह कार्यक्रम लोगों को अपने मूल धर्म और संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष सर्व समाज कमल कश्यप, सरपंच महेश्वर शोरी, सरपंच राजेंद्र मरकाम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here