Home Blog ग्राम खमडोढ़की और कापसी में वॉटरशेड महोत्सव आयोजित

ग्राम खमडोढ़की और कापसी में वॉटरशेड महोत्सव आयोजित

0

Watershed Festival organized in villages Khamdodhki and Kapsi

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 दिसम्बर 2025/ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वॉटर विकास घटक कोड़ेजुंगा परियोजनांतर्गत ग्राम खमडोढ़की और ग्राम कापसी में वॉटरशेड महोत्सव आयोजन किया गया। इस दौरान वॉटरशेड महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जल और मृदा की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मृदा वैज्ञानिक द्वारा मिट्टी परीक्षण उपरांत संतुलित उर्वरक के उपयोग एवं जल संरक्षण, दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन, दोहरी फसल एवं पराली (पैरा) प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण पर आधारित रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्राम सरपंच, कृषि विभाग के अधिकारी तथा वाटरशेड परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी सहित संबंधित ग्रामवासी और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here