Hasdeo delegation made a courtesy call on the station in-charge, expressed concern over the increasing illegal activities in the area.
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/मनेंद्रगढ़। गुरुवार की शाम भाजपा हसदेव मंडल की अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने झगड़ाखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अवैध गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई और रोकथाम की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अवैध शराब, गांजा एवं ड्रग्स का बढ़ता प्रसार युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है, जिसके कारण उनका भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है। इसे रोकना सामाजिक दायित्व भी है और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की आवश्यकता है।
इस दौरान डॉ. अंशुमान चौधरी ने इंजेक्शन आधारित नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह किस प्रकार युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से संगठित कार्रवाई की अपील की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित—
जिला महामंत्री आशीष मजुमदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष पी. मनी जयसवाल, मंडल संयोजक डॉ. हरिलाल सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील मिश्रा, अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक चौहथा, मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय मुखर्जी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, मंडल मंत्री राजेश प्यासी, मनीष सिंह, आईटी सेल संयोजक चंदन मुन्ना सिंह, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी सुचित सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद देवनारायण सिंह, पार्षद दीलिप सिंह, पार्षद पूरण, नई लेदरी पूर्व एल्डरमैन राकेश मंडल, विमल जैन, डॉ. अंशुमान चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



