Home Blog रायगढ़ जिले के एंटी रेबीज अभियान के तहत लैलूंगा नगर पंचायत में...

रायगढ़ जिले के एंटी रेबीज अभियान के तहत लैलूंगा नगर पंचायत में 11 दिसंबर को पशु विभाग एवं नगर पंचायत लैलूंगा के द्वारा डीवार्मिंग टीकाकरण किया गया

0

Under the anti-rabies campaign of Raigarh district, deworming vaccination was done by the Animal Department and Lalunga Nagar Panchayat on 11th December in Lalunga Nagar Panchayat.

सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13672/156

लैलूंगा / जिले में नागरिकों की सुरक्षा और रेबीज संक्रमण की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग और नगरीय निकायों ने संयुक्त रूप से अभियान को सुचारू और सतत रूप से संचालित किया है, जिसके परिणामस्वरूप जिलेभर में आवारा कुत्तों का टीकाकरण लगातार जारी है।

टीकाकरण और डिवर्मिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान की गति में किसी प्रकार की कमी न आने पाए और सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र में आवारा कुत्तों का व्यापक टीकाकरण सुनिश्चित करें टीकाकरण कार्यक्रम में लैलूंगा नगर पंचायत अधिकारी सुषमा खालको सहित पशु विभाग के डॉक्टर विश्वाल डॉ अनुपमा तरुण पुष्कर पैकरा सहित सँयुक्त टीम के साथ कार्य कर रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here