Home Blog विला जलाशय की नहर निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं — किसान...

विला जलाशय की नहर निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं — किसान सिंचाई के लिए कर रहे इंतजार

0

धोबनी – (सरसीवा). ग्राम पंचायत किसडा, तहसील सरसीवा, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) में स्थित विला जलाशय का निर्माण वर्ष 2018-19 में पूरा हो चुका है, लेकिन जलाशय से निकलने वाली मुख्य नहर और उप-नहरों का निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है।

नहर निर्माण में लंबे समय से हो रही देरी के कारण आसपास के गांव—किसडा, धोबनी , बेंगपाली , क्षेत्र सहित कई किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि जलाशय में हर वर्ष पर्याप्त पानी भरने के बावजूद नहर न बनने से खेती का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Ro.No - 13672/156

स्थानीय किसानों ने शासन–प्रशासन से मांग की है कि नहर निर्माण कार्य को शीघ्र मंजूरी देकर प्रारंभ कराया जाए, ताकि रबी एवं खरीफ दोनों मौसम में खेतों तक सिंचाई का पानी पहुँच सके। किसानों का कहना है कि यदि नहर निर्माण जल्दी शुरू नहीं होता, तो जलाशय का उद्देश्य अधूरा ही रह जाएगा।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस लंबे समय से लंबित कार्य को शीघ्र पूरा कर किसानों को राहत प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here