Devendra Krishnan has been appointed as the Youth Congress president of Masturi assembly constituency, and there is great joy among the party workers.
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मस्तूरी निवासी देवेंद्र कृष्णन को युवा कांग्रेस के मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। युवा कांग्रेस बिलासपुर के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष सुनील पटेल की अनुशंसा पर देवेंद्र कृष्णन को मस्तूरी विधानसभा का जवाबदारी दिया गया है, देवेंद्र कृष्णन मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहने व मस्तूरी विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित भी हुए थे, उसकी सक्रियता और पार्टी के रीति नीति पर खास प्रभाव को देखते हुए उन्हें पार्टी द्वारा भरोसा करते हुए पदोन्नत किया गया। देवेंद्र कृष्णन के अध्यक्ष बनने के समाचार सुनते ही उनके युवा साथियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। तथा देवेंद्र कृष्णन को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।
देवेंद्र कृष्णन ने जताया आभार
देवेंद्र कृष्णन ने अपनी ताजपोशी पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा तथा बिलासपुर जिला के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आभार जताते हुए कहा कि मैं आप लोगों के भरोसे पर खरा उतरने की हर संभव प्रयास करते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयास करूंगा ताकि हमारी पार्टी मजबूत बनी रहे।




