Home Blog मस्तूरी थाना प्रभारी अजहरुद्दीन का बुके भेट कर दिए बधाई किया स्वागत

मस्तूरी थाना प्रभारी अजहरुद्दीन का बुके भेट कर दिए बधाई किया स्वागत

0

*छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मस्तूरी के संरक्षक एवं अध्यक्ष ने किया सम्मान*

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी थाना के नये प्रभारी अजहरुद्दीन का छत्तीसगढ़ सद्भाव संघ मस्तूरी के संरक्षक प्रमोद अवस्थी एवं अध्यक्ष विनोद बघेल तथा सचिन रविंद्र टंडन साथ ही समाजसेवी तथा गौ सेवा के सदस्य सौमित्र शुक्ला तथा अन्य के साथ लोगों के साथ नए थाना प्रभारी का स्वागत एवं सम्मान किया गया ।स्वागत के क्रम में उन्होंने नए थाना प्रभारी अजहरुद्दीन के समक्ष मस्तूरी क्षेत्र की समस्याओं तथा अन्य बातों को भी रखा। जिसपर मस्तूरी थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने उन्हें आश्वस्त किया कि अपराध पर अंकुश लगाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र के साथ मस्तूरी शहर में कानून व्यवस्था का संचालन बेहतर ढंग से करने का उन्होंने आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र के साथ शहर के गणमान्य लोगों से मिलकर क्षेत्र वासियों व्यवसायियों की समस्याओं को जानने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति थाने में आकर अपनी समस्या रख सकता है। जिसका समाधान न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र वासियों का मुझे सहयोग मिलेगा यही आशा मैं पूरे क्षेत्रवासियों से करता हूं मैं और मेरी टीम क्षेत्रवासियों को हमेशा साथ लेकर चलेगी।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here