From ABVP to the top ranks of the organization: Gauri Gupta from Bilaspur gets a major responsibility in the BJP Youth Wing.
छत्तीसगढ़ /बिलासपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी। इस सूची में बिलासपुर की युवा नेत्री गौरी गुप्ता को एक बार फिर संगठन ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही न्यायधानी बिलासपुर का संगठन में प्रभाव और मजबूत हुआ है।
छात्र राजनीति से शुरू हुआ नेतृत्व का सफर
गौरी गुप्ता का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से प्रारंभ हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर उन्होंने छात्र हितों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई और संगठन में अपनी पहचान बनाई। मेहनत, अनुशासन और निरंतर सक्रियता के बल पर वे युवा राजनीति में एक सशक्त चेहरा बनकर उभरीं।
इससे पूर्व वे भाजयुमो में प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं, जहाँ उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता रही है, जिसके लिए उन्हें संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन और विश्वास
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गौरी गुप्ता ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने संगठन महामंत्री पवन साय और बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। संगठन सूत्रों के अनुसार युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और कार्यक्षमता को देखते हुए ही उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।



