Home Blog वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से धरमजयगढ़ में भी नया संभाग,...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से धरमजयगढ़ में भी नया संभाग, उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित समाधान

0

Thanks to the efforts of Finance Minister OP Chaudhary, a new division will be established in Dharamjaigarh, providing consumers with faster resolution of their issues.

रायगढ़ को बड़ी सौगात: शहर संभाग की स्थापना, चार जोन से होगी बिजली व्यवस्था और सुदृढ़

Ro.No - 13672/156

रायगढ़। शहर में विद्युत उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी और प्रभावी समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रायगढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से रायगढ़ शहर में नये शहर संभाग तथा सुदूर वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ में नये संभाग की स्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से जिले के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

रायगढ़ शहर में वर्तमान में लगभग 54 हजार निम्नदाब, 56 उच्चदाब विद्युत उपभोक्ता, 33/11 के.व्ही. के 17 उपकेन्द्र, 1521 ट्रांसफार्मर तथा 232 किलोमीटर 11 के.व्ही. लाइन की विशाल अधोसंरचना मौजूद है। अब तक इतनी बड़ी व्यवस्था का संचालन केवल दो जोन कार्यालयों के माध्यम से किया जा रहा था, जिससे शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब होता था।

चार जोन में बंटेगा रायगढ़ शहर
नये आदेश के अनुसार रायगढ़ शहर में शहर संभाग की स्थापना के साथ ही दो के स्थान पर अब चार जोन प्रारंभ किए जाएंगे। इससे शहरी क्षेत्र छोटे-छोटे जोनों में विभाजित होगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं पर त्वरित ध्यान देना संभव होगा। संसाधनों के विस्तार से विद्युत आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों का शीघ्र समाधान किया जा सकेगा। साथ ही, जोन कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर सटीक निगरानी संभव होगी, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और कसावट आएगी।

धरमजयगढ़ को मिला अलग संभाग का लाभ
सुदूर सघन वनांचल क्षेत्र होने के बावजूद औद्योगिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहे धरमजयगढ़ में भी नये संभाग की स्थापना का आदेश जारी किया गया है। अभी तक धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, कापू, हाटी सहित आसपास के क्षेत्रों का संचालन रायगढ़ स्थित संभागीय कार्यालय से होता था। इससे उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी रायगढ़ आना पड़ता था।

अब धरमजयगढ़ में संभागीय कार्यालय स्थापित होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि समस्याओं का तेज और प्रभावी निराकरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

जनहित में ऐतिहासिक निर्णय
धरमजयगढ़ में नये संभाग की स्थापना और रायगढ़ शहर में शहर संभाग व चार जोन की व्यवस्था जिले के नागरिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह निर्णय विद्युत व्यवस्था को अधिक सुचारु, जवाबदेह और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here