Home Blog खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी...

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

0

Action against illegal mining, transportation, and storage of minerals will continue.

खनिज के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार दिनों में 17 वाहन जब्त

Ro.No - 13672/156

रायगढ़ / कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत चार दिनों के दौरान पुसौर, रायगढ़ एवं खरसिया क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन करते हुए कुल 17 वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 09 वाहन, 17 दिसंबर को पुसौर क्षेत्र में निम्न श्रेणी के चुना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 ट्रेलर तथा 18 दिसंबर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए 07 वाहनों पर जप्ती की कार्रवाई की गई। जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना पुसौर, पुलिस थाना खरसिया एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में रखा गया है। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक श्री सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज अमले की सक्रिय भूमिका रही। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here