Home Blog एमसीबी की साहित्यकार अनामिका चक्रवर्ती को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में राष्ट्रीय...

एमसीबी की साहित्यकार अनामिका चक्रवर्ती को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में राष्ट्रीय सम्मान

0

MCB’s writer Anamika Chakraborty receives national honor at the Bihar Hindi Sahitya Sammelan.

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ की सशक्त साहित्यकार अनामिका चक्रवर्ती को देश के विभिन्न साहित्यिक मंचों पर उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान के लिए निरंतर सम्मान मिल रहा है। इसी क्रम में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाअधिवेशन में उन्हें प्रो. संपत्ति आर्याणी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

Ro.No - 13672/156

यह सम्मान बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 20 दिसंबर 2025 को हुआ, जिसकी अध्यक्षता बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने की। इस गरिमामय समारोह में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के निदेशक डॉ. सुनील बाबूराव कुलकर्णी तथा माॅरिशस से पधारी सुविख्यात लेखिका सरिता बुधू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए लेखक, कवि, वरिष्ठ साहित्यकार, प्रबुद्ध श्रोता तथा साहित्य में रुचि रखने वाले युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हिन्दी भाषा एवं साहित्य की उन्नति में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए गए इस सम्मान हेतु छत्तीसगढ़ से केवल अनामिका चक्रवर्ती का चयन किया गया, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

बधाइयों का सिलसिला :
इस सम्मान और साहित्यिक उपलब्धि पर हसदेव धारा साहित्य व कला मंच के संस्थापक सदस्य मृत्युंजय सोनी, कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार गंगा प्रसाद मिश्र, वीरांगना श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव एवं डॉ. रश्मि सोनकर सहित अनेक साहित्यकारों ने अनामिका चक्रवर्ती को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here