As part of Good Governance Week, an “Administration towards the Village” event was organized in Chhisda village.
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर के तहत मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिस्दा में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं के जल्द निराकरण एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान नागरिकों से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही मौके पर ही कई प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।
लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत चिस्दा सरपंच हरवंश सिंह पैकरा तथा सचिव राजेश खांडेकर ने प्रेरित किया । उक्त अवसर पर सरपंच हरवंश सिंह पैकरा सचिव राजेश खांडेकर पटवारी अश्वनी सूर्यवंशी, उमेश यादव उप सरपंच जयकुमार रजक पंच गण मेघनाथ चांदराम दीनदयाल के साथ आजू राम सुखलाल तथा अन्य ग्राम वासी उपस्थित थे।



