Home Blog सुदूरवर्ती क्षेत्र दुर्गूकोंदल मे हो रहे विकास के कार्य

सुदूरवर्ती क्षेत्र दुर्गूकोंदल मे हो रहे विकास के कार्य

0

Development work is underway in the remote area of ​​Durgukondal.

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 दिसम्बर 2025/ जिले के विकासखंड दुर्गुकोंदल में जिला प्रशासन द्वारा लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं। यह क्षेत्र काफ़ी लंबे समय से नक्सल समस्या से गुजरा है, अब नक्सल मुक्त होने के बाद प्रशासन की ओर से विकास करने के सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। यहाँ तक उस क्षेत्र में 03 माइंस हैं चेमल में 01 और हाहालद्दी में 02 माइंस है। इन माइंस से खनिज निकासी की जाती है जिसका राजस्व जिला को प्राप्त होता है, उससे भी अधिक के कार्य स्वीकृत किये गए हैं, ताकि यह पिछड़ा क्षेत्र विकसित हो सके। अंतिम दो वर्ष मे लगभग 18 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत के माध्यम से 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य पुल–पुलिया जैसे पराली पुल, सुरुँगदोह भेजर मार्ग, कोदापाखा रोड एवं अन्य सड़क, निर्माण कार्य और हितग्राहीमूलक कार्य किया जा रहे हैं। भविष्य में मिनी एजुकेशन सिटी के लिए भी योजना जिला प्रशासन द्वारा बनाई जा रही है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here