Home Blog भाजपा की केंद्र सरकार मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर योजना...

भाजपा की केंद्र सरकार मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर योजना को ही बंद करने की ओर अग्रसर,,,लहरिया

0

The BJP-led central government is moving towards removing Mahatma Gandhi’s name from MNREGA and eventually shutting down the scheme altogether. – Lahariya

कांग्रेसियों ने मस्तूरी में एक दिवसीय किया धरना प्रदर्शन

Ro.No - 13672/156

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।आज मस्तुरी के जोंधरा चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में मनरेगा से महात्मा गांधी जी के नाम बदलने की विरोध में सभा आयोजित की क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया की अध्यक्षता में यह सभा आयोजित किया गया क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भाजपा सरकार ने न केवल योजना से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया बल्कि पूरी योजना को ही समाप्त करने की तैयारी है उन्होंने यह दावा किया कि मनरेगा के लिए केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाने वाला 90% अनुदान हटाकर 60% कर दिया गया है उन्होंने कहा कि नई योजना में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जिससे मूल योजना का उद्देश्य ही समाप्त हो गया है। अन्य वक्ताओं के द्वारा मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम बदलने एवं कानून में संशोधन के खिलाफ अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम में विधानसभा के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी युवा कांग्रेस के सभी साथी एवं महिला विंग के सभी पदाधिकारी मौजूद थे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक दिलीप लहरिया राजकुमार अंचल मनोहर कुर्रे जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी समन्वयक भोला राम साहू nsui संयोजक राहुल राय विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन अजय शर्मा सुकृता खुटे बिंदु जायसी बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष सुनील पटेल जानकी रजवाल पुर्व मंडी अध्यक्ष शंकर यादव मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह सभापति देवेंद्र कृष्णन, गणेश सोनवानी,देव व्रत सोनी, शिवकुमार सुमन , सरपंच साहिल मधुकर उदय भार्गव, अमृत राठौर गजानंद राठौर राहुल यादव अमित पांडेय ,नगर पंचायत मल्हार के पूर्व अध्यक्ष अनिल नेत्र टंडन पिंटू जांगड़े बादल खुटे भागवत डहरे तुकाराम भार्गव अखिलेश दुबे परसराम चंद्राकर परस चंद्राकर, रघु भारती तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here