Home छत्तीसगढ़ भारतीय वायु सेना: निःशुल्क माॅक टेस्ट 02 मार्च से प्रत्येक शनिवार को

भारतीय वायु सेना: निःशुल्क माॅक टेस्ट 02 मार्च से प्रत्येक शनिवार को

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर के रिपोर्ट

 

Ro.No - 13672/156

मुंगेली – भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवदेकों के लिए कम्प्यूटर आधारित माॅक टेस्ट का आयोजन 02 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 02 बजे से किया जाएगा। यह परीक्षा जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में आयोजित की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जिले से 159 आवेदकों ने आनलाईन पंजीयन कराया है। कम्प्यूटर आधारित आनलाईन परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी हेतु कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क माॅक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here