Home Blog सुभाष वार्ड की जनता को मिली बड़ी सौगात, आकांक्षी हाईटेक सुलभ शौचालय...

सुभाष वार्ड की जनता को मिली बड़ी सौगात, आकांक्षी हाईटेक सुलभ शौचालय का किया गया भूमि पूजन।

0

The residents of Subhash Ward received a great gift: the foundation stone was laid for a state-of-the-art, high-tech public toilet.

कांकेर – शहर के सुभाष वार्ड की जनता को मिली बड़ी सौगात जहां सुभाष वार्ड पुराना बाजार स्थित आकांक्षी हाईटेक सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक उपाध्यक्ष उत्तम यादव पार्षद विकास कुमार अंभोरे की विशेष उपस्थिति में आज दिनांक 29 दिसंबर दिन सोमवार दोपहर 12 बजे भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया तो वहीं आकांक्षी हाईटेक सुलभ शौचालय के निर्माण से सरकार की मंशानुरूप स्वच्छ भारत सुंदर भारत की परिकल्पना की जा रही है आकांक्षी हाईटेक सुलभ शौचालय के निर्माण से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि भारत सरकार के आकांक्षी जिला कार्यक्रम में कांकेर शामिल है अब स्वच्छता के क्षेत्र में भी नई ऊँचाइयाँ छू रहा है इस आधुनिक शौचालय में ऑटोमैटिक फ्लश, सेंसर आधारित लाइट्स, दिव्यांगजनों के लिए विशेष रैंप और व्हीलचेयर फ्रेंडली डिज़ाइन जैसी हाईटेक सुविधाएँ होंगी यह शौचालय स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी टॉयलेट की श्रृंखला का हिस्सा है आने वाले समय में पुराने बाजार को व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से डेवलप करना है जिसका फायदा कांकेर की समस्त जनता को होगा। वहीं इस दौरान सुभाष वार्ड के पार्षद विकास कुमार अंभोरे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि वार्ड में हर नागरिक को स्वच्छ सुरक्षित और सम्मानजनक शौचालय की सुविधा मिले यह हाईटेक शौचालय न केवल स्वच्छता बढ़ाएगा, बल्कि महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा यह परियोजना न केवल सुभाष वार्ड बल्कि पूरे कांकेर जिले की छवि बदलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन भी देगी कार्यक्रम के दौरान, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश रजक अलबेलापारा पार्षद उगेश्वरी उईके, शिवनगर की पार्षद शकुंतला जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दीपक खटवानी, पूर्व पार्षद मीना उईके, एम. जी. वार्ड के पूर्व पार्षद शैलेन्द्र शोरी, तारणि सोनी, मुख्य नगर पालिका कार्यपालन अधिकारी पवन मेरिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here