Home Blog भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन, विचार और कृतित्व युगों...

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन, विचार और कृतित्व युगों तक भारत को दिशा देता रहेगा – शशि पवार

0

The life, thoughts, and work of Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee will continue to guide India for ages to come – Shashi Pawar

कांकेर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, कवि, लेखक, विचारक, भाजपा के संस्थापक परम् श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने व राष्ट्र विकास में उनके योगदान को याद करते आज कांकेर विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सभा का आयोजन नरहरपुर में किया गया ।
सभा मे मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार , भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, कांकेर विधायक आशा राम नेताम उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

मुख्य वक्ता के रूप में शशि पवार ने कहा कि अटल जी एक संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता और प्रखर विचारक भी थे। उनकी कविताओं और भाषणों में राष्ट्रप्रेम, मानवीय संवेदना और जीवन मूल्यों की झलक मिलती है, जो आज भी देशवासियों और युवाओं को प्रेरित करती है।
श्री पवार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक मूल्यों से युक्त भारत का था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उसी संकल्प को आगे बढ़ा रही है। अटल जी के विचार और आदर्श आज भी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं।
अंत में श्री पवार ने कहा कि अटल जी का जीवन और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्मृति सभा को सम्बोधित करते महेश जैन ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के महान राष्ट्रद्रष्टा थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और सुशासन को समर्पित रहा। अटल जी का व्यक्तित्व राजनीति में शुचिता, विचारों में स्पष्टता और व्यवहार में विनम्रता का प्रतीक था।
श्री जैन ने कहा कि अटल जी ने विषम परिस्थितियों में भी देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने राजनीति में मर्यादा, संवाद और सहमति की परंपरा को सुदृढ़ किया। विपक्ष के प्रति सम्मान, लोकतंत्र के प्रति अटूट निष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना उनके नेतृत्व की विशेष पहचान रही।

विधायक आशा राम नेताम ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं। पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत को सामरिक रूप से सशक्त बनाया गया, वहीं स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं ने देश के बुनियादी ढाँचे को मजबूती प्रदान की। इन योजनाओं से आर्थिक विकास को गति मिली और ग्रामीण भारत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया।
आशा राम नेताम ने कहा कि अटल जी की विदेश नीति संतुलित, दूरदर्शी और राष्ट्रहित पर आधारित थी। पड़ोसी देशों के साथ संवाद, विशेषकर बस यात्रा के माध्यम से शांति का संदेश देना, उनके उदार किंतु दृढ़ नेतृत्व को दर्शाता है। वे शांति के पक्षधर थे, परंतु देश की सुरक्षा और सम्मान से कभी समझौता नहीं किया।

सभा का संचालन आई टी सेल जिला संयोजक मुकेश संचेती
ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री राजा पांडेय ने किया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, अशोक वलेचा, पूर्व जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, संजय सिन्हा, अनिता सोनी, उत्तम जैन, प्रदीप जायसवाल, अरूण कौशिक, संजू गोपाल साहू, तारा ठाकुर, विजय लक्ष्मी कौशिक, टीकेश सिन्हा, मनोज ध्रुव, संतोष भास्कर कन्हैया नेताम , गिरधर यादव, जयंत अटभैया, मीरा सलाम, लक्ष्मी नारायण साहू पुष्पा मंडावी, मंजू सारथी, चित्ररेखा जैन, अनूप शर्मा, पीयूष वलेचा, सपन श्रीवास्तव, संजय जुर्री, आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here