Home Blog अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तिहाड़ जेल से सजा काट चुका आरोपी गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तिहाड़ जेल से सजा काट चुका आरोपी गिरफ्तार

0

दिनदहाड़े लूट के प्रयास पर पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट के प्रयास करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू./सायबर सेल एवं थाना सरकंडा की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 1758/25, धारा 309(5), 3(5) बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 19 दिसंबर 2025 को प्रार्थी लखन उर्फ निटी देवांगन, निवासी जबड़ापारा, बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कंपनी गार्डन के पास समोसा दुकान लगाता है। सुबह करीब 07:15 बजे दुकान जाने के दौरान आनंद डेयरी के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी स्कूटी रोककर गले की सोने की चैन लूटने का प्रयास किया। आरोपियों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन प्रार्थी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
300 से अधिक CCTV कैमरों की जांच, आरोपी की पहचान
घटना को गंभीर चुनौती के रूप में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटना स्थल सहित शहर के करीब 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और लोकेशन अनुपपुर रेलवे स्टेशन में मिलने पर टीम भेजकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
गगनदीप बंसल, पिता सुरन्दर बंसल
उम्र – 42 वर्ष
निवासी – करवल नगर, दिल्ली
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पूर्व में तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में सजा काट चुका है। जेल में उसकी पहचान विजय लांबा (दिल्ली निवासी) से हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद उसने विजय लांबा एवं उसके साथी आमीर व शकील के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए—
तखतपुर से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (CG 10 AS 2450)
अंबिकापुर से एक TVS स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (CG 15 CK 1036)
चोरी की थी।
दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद की गई हैं।
फरार आरोपी
मुख्य आरोपी विजय लांबा, आमीर एवं शकील वर्तमान में फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। घटना में प्रयुक्त कट्टा विजय लांबा के पास होना बताया गया है।
इस कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार,
नगर पुलिस अधीक्षक निमीतेश सिंह,
निरीक्षक प्रदीप आर्य,
उप निरीक्षक हेमंत आदित्य (प्रभारी ए.सी.सी.यू.),
उप निरीक्षक जे.पी. निषाद सहित ए.सी.सी.यू., सायबर सेल एवं थाना सरकंडा के कई अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here