Home कांकेर जिला झेरिया सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न

जिला झेरिया सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न

0

 

तुकाराम भारद्वाज निर्वाचन में विजयी होकर समाज के जिलाध्यक्ष बनाये गये।

Ro.No - 13672/156

कांकेर/ दसपुर जिला झेरिया सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन विष्णु मंदिर प्रांगण ग्राम जुनवानी में संपन्न हुआ। आयोजन के शुभारंभ पूर्व भगवान विष्णु के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर ज्योति प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला सेन समाज के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में दयाल मरकाम, कमलेश कोमरा. श्रीजैन एवं इस अधिवेशन की अध्यक्षता धर्मेंद्र सेन अध्यक्ष सेन समाज कांकेर के द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का गुलाल चंदन एवं बैच लगाकर भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से शिक्षा पर जोर दिया गया और एक नई भारत की कल्पना को लेकर अपनी सारगर्भित बातें रखी गई। समाज को नई दशा एवं दिशा देकर विकसित समाज के बारे में सामने आने का आव्हान किया। कड़ी को आगे बढ़ते हुए अध्यक्ष सेन समाज के द्वारा समाज को एक सूत्र में संगठित रहने के
बातें कही जिसे सभी को पालन करने पर जोर दिया गया। समाज में नशा मुक्ति को लेकर नशा नाश की जड़ की भावनाओं को व्यक्त करते हुए आने वाले भविष्य को सुदृढ़ और सशक्त रहने की बात कही। समाज की पूर्व पदाधिकारी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति अपना आय ब्यय लेखा-जोखा की जानकारी संपूर्ण समाज के बीच रखते हुए सभी जानकारी दिया गया समाज की परंपरा को कायम करते हुए प्रत्येक तीन बार समय चुनाव की जो शाश्वत प्रकिया की रस्म को आगे बढ़ते हुए समाज में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन आयोग निर्वाचन अधिकारी प्रद्युम्न श्रीवास शिक्षक गोविंदपुर, दौलाल सेन शिक्षक जैसाकर्रा, लीलाधर कौशिक शिक्षक नंदनमारा, पीमान लाल कौशिक पुरी, धनेश कौशिक नरहरपुर के द्वारा मतदान प्रक्रिया के तहत कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख दावेदार तुकाराम भारद्वाज, प्रदीप कौशिक अपना आवेदन प्रस्तुत किया 95 लोगों ने अपना मतदान का प्रयोग करते हुए तुकाराम भारद्वाज ने 50 मत हासिल करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुआ। उपाध्यक्ष राधेश्याम कौशिक, सचिव लीलाधर कौशिक, कोषाध्यक्ष रामकरण कौशिक, सहसचिव प्रभु लाल कौशिक निर्वाचित हुए। समाज में सभी गतिविधियों को विशेष महत्व देते हुए पूर्व पदाधिकारी धर्मेंद्र सेन,रूखम सेन, संदीप कौशिक, हेमंत कौशिक,देवचंद कौशिक बहुत ही सम्मान पूर्वक शाल श्रीफल देकर ससम्मान विदाई दिया। नए पदाधिकारी को पीमन कौशिक राजा साहब के द्वारा शपथ दिलाया गया इस अवसर पर जयंतीलाल कौशिक, पुरुषोत्तम शांडिल्य, लोचन भारद्वाज, राम कौशिक, रघुनंदन कौशिक, लोकनाथ कौशिक, रिखी राम सेन एवं बड़ी संख्या में सेन समाज के सभी वार्ड पंच एवं सभी सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में समाज के सभी वरिष्ठ जन सदस्य उपस्थित रहे।..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here