Home Blog विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का गंभीर आरोप नरहरपुर पुलिस की ‘मिलीभगत’...

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का गंभीर आरोप नरहरपुर पुलिस की ‘मिलीभगत’ से नहीं हुई कार्रवाई

0

The Vishva Hindu Parishad and Bajrang Dal have made serious allegations, claiming that no action was taken due to the ‘collusion’ of the Narharpur police.

कांकेर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और ब्राह्मण,समाज और हिंदू धर्म के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियाँ किए जाने के मामले में नरहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई या जांच शुरू न किए जाने से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश और गुस्सा है।

Ro.No - 13672/156

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अब पुलिस प्रशासन पर सीधे तौर पर आरोपी को संरक्षण देने और मिलीभगत का संगीन आरोप लगाया है।

शिकायत में VHP और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने 8 अगस्त शुक्रवार को पुलिस थाना नरहरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी

आरोप एक इंस्टाग्राम आईडी @rox.nanku द्वारा निरंतर अपमानजनक, भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की जा रही हैं।

आपत्तिजनक सामग्री शिकायत के अनुसार, इन पोस्टों में संगठनों को गुंडागर्दी करवाने वाला बताया गया है और ब्राह्मण समाज व हिंदू धर्म के विरुद्ध अपमानजनक संदेश प्रसारित किए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टिप्पणियों का उद्देश्य हिंदू समाज और ईसाई धर्म के बीच आपसी विवाद उत्पन्न करना है, जिससे समाज में अशांति और वैमनस्यता फैलने की संभावना है। शिकायत के साथ आरोपी के आपत्तिजनक कमेंट्स और चैट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे गए थे।

🚨 पुलिस की ‘निष्क्रियता’ पर फूटा गुस्सा

लिखित शिकायत दर्ज हुए काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो आरोपी को हिरासत में लिया है और न ही मामले में कोई जांच-पड़ताल शुरू की है। इसी निष्क्रियता से आक्रोशित होकर

VHP और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस की यह चुप्पी और ढुलमुल रवैया सीधे तौर पर आरोपी से मिलीभगत की ओर इशारा करता है, जिसके कारण वह व्यक्ति लगातार समाज में तनाव और नफरत फैलाने का काम कर रहा है और पुलिस उसे संरक्षण दे रही है।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी जिला सह मंत्री धर्मेंद्र सुराजिया, प्रखंड़ संयोजक रोशन बघेल, मंत्री मनीष बघेल, सतीश राठौर और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई, तो विहिप, बजरंग दल नरहरपुर थाने का घेराव करने और बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here