The women’s wing of the Purvanchal Bhojpuri Samaj performed devotional songs and hymns at the Durga temple.
रायगढ़ में नववर्ष का भक्तिमय स्वागत
रायगढ़। नव-नूतन वर्ष के पावन अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज की महिला इकाई द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वातावरण माता रानी की भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में समाज की सभी महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कीर्तन मंडली की महिलाओं के साथ उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से माता रानी के भजनों का गायन किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन के माध्यम से सभी ने नववर्ष में समाज और क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।
महिला इकाई की अध्यक्ष अंजु यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अर्चना मिश्रा, कंचन पांडेय, मुन्नी यादव, नीरज पांडेय, गुडिया सिंह, सोमी सिंह सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे नववर्ष की सकारात्मक शुरुआत बताया। पूर्वांचल भोजपुरी समाज की महिला इकाई द्वारा किए गए इस आध्यात्मिक आयोजन ने न केवल नववर्ष का स्वागत किया, बल्कि समाज में धार्मिक आस्था और सामूहिक एकजुटता को भी सशक्त किया।



