Under ‘Operation Sankalp’, Kanker police take strict action against drug trafficking.
जिला -कांकेर( छ.ग.)
दिनांक 05.01.2026
पुलिस अधीक्षक महोदय के पहल में संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान ‘ऑपरेशन संकल्प’ प्रारम्भ
‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत दिनांक 06.01.2026 को कांकेर अनुभाग अंतर्गत थाना चारामा में 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी, थाना कोरर में 10 लीटर देशी मदिरा व सरोना में 8.4 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन संकल्प के तहत दिनांक 05.01.2026 को (01) थाना चारामा अंतर्गत मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा,उनि रनेश सेठिया, उनि सोनराज सूर्यवंशी एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम चारभाठा के पास कार्यवाही करते हुए 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, कीमती लगभग 18,000 रुपए सहित आरोपी युवक लाल बंजारा को पकड़ा गया तत्पश्चात 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। (02) थाना कोरर से मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, सउनि छत्रपाल साहू ,प्रधान आरक्षक तीरर्थ गंधर्व एवं अन्य स्टाफ के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम बरबसपुर के पास 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी श्री राम उईके को पकड़कर 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एवं (03) थाना सरोना से मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सरोना मालिक राम केवट सउनि गोपाल राम नेताम एवं अन्य स्टाफ के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम अंजनी के पास 8.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी वासु सोनी को पकड़ कर 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इस प्रकार दोनों थाने में कुल 18.4 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। अवैध नशे की खिलाफ उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगा ।
गिरफ्तार आरोपी –
थाना चारामा
आरोपी- युवक लाल बंजारा पिता स्वर्गीय मोहनलाल बंजारा उम्र 56 वर्ष निवासी चारभाठा गौरचौक थाना चारामा जिला उ.ब. कांकेर ।
थाना सरोना-
गिरफ्तार आरोपी- वासु सोनी पिता स्वर्गीय राजूराम सोनी उम्र 27 वर्ष सारी ऊपरपारा अंजनी थाना सरोना जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
थाना कोरर –
गिरफ्तार आरोपी आरोपी – श्री राम उईके पिता बरतिया राम उम्र 35 वर्ष ग्राम तेलम्मा थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।



