Home Blog फेंके गए अपशिष्ट खाने से मवेशी की हुई थी मौत

फेंके गए अपशिष्ट खाने से मवेशी की हुई थी मौत

0

The cattle died after eating discarded waste.

जांच में आए खाद्य एवं औषधि अधिकारी गुप्ता ने हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है कह कर पल्ला झाड़ा

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी के निकट ग्राम पंचायत पेंड्री सरपंच प्रतिनिधि साहेब लाल कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की उनकी गौ माता जो 8 लीटर दूध देती थी पेंड्री स्थित सर्वमंगला पास्ता मैगी कंपनी के द्वारा फेके गए अपशिष्ट को खाकर गाय की मृत्यु हो गई थी शिकायत के आधार पर आज खाद्य एवं औषधि अधिकारी अंकित गुप्ता उक्त कंपनी के यहां जांच करने आए लेकिन उन्होंने जांच कर कहा कि यह कंपनी केंद्र से अनुमति लेकर संचालित हो रही है यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है कह कर अपना पल्ला झाड़ लिए।

ग्राम पंचायत में किया गया प्रस्ताव

ग्राम पंचायत पेंड्री के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने सर्वमंगला पास्ता मैगी कंपनी को मौखिक समझाया गया था । लेकिन संचालक द्वारा देख लेने की बात कहा जाता है जिसके फल स्वरुप आज ग्राम पंचायत पेंड्री ने कंपनी को बंद करने के विरोध में प्रस्ताव पारितकिया। सरपंच एवं प्रतिनिधियों ने कहा कि जिस कंपनी के अपशिष्ट को खाकर हमारे ग्राम एवं आसपास के ग्रामों के मवेशी की मौत हुई है उसे हम कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। शासन द्वारा इस कंपनी को बंद करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here