Home छत्तीसगढ़ सीईओ हेमंत रमेश सख्त पीएम आवास की राशि का दुरुपयोग हुआ तो...

सीईओ हेमंत रमेश सख्त पीएम आवास की राशि का दुरुपयोग हुआ तो होगी कार्रवाई अधिकारीक बयान

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले में स्वीकृत आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने विभागीय अमले की दिनभर फील्ड विजिट के उपरांत शाम को वीसी के माध्यम से समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में कुछ हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लिए प्राप्त राशि दुरुपयोग करते हुए अन्य खर्च कर दिए जाने की बात सामने आ रही है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए जिला सीईओ ने सभी अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भारत सरकार द्वारा आवासहीन परिवारों के लिए दी जा रही है, ताकि उनका परिवार सुरक्षित वातावरण में रह सके। जिन हितग्राहियों द्वारा योजना की राशि का दुरपयोग किया गया है, उन्हें आवास निर्माण करने की समझाइश दे। उसके बाद भी जो हितग्राही आवास निर्माण नहीं कर रहे हैं, उनका चिन्हाकन कर जनपद के माध्यम से प्रकरण तैयार कर विधि संगत कार्रवाई करें।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here