Home Blog रात्रिकालीन फाइलेरिया स्लाइड जाँच अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

रात्रिकालीन फाइलेरिया स्लाइड जाँच अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

0

धोबनी – उप स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर के अंतर्गत
फाइलेरिया रोग की समय रहते पहचान एवं उन्मूलन के उद्देश्य से ग्राम धोबनी में रात्रिकालीन फाइलेरिया स्लाइड जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह जाँच अभियान रात के समय शिविर के साथ-साथ डोर टू डोर (घर-घर) मध्यरात्रि तक चलाया गया।
इस विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों की स्लाइड जाँच की गई। जाँच के दौरान गाँववासियों ने सराहनीय सक्रियता दिखाते हुए स्वेच्छा से जाँच कराई और स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग प्रदान किया।
डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं नियमित जाँच के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी ने फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस प्रकार की रात्रिकालीन जाँच से फाइलेरिया की सही पहचान संभव होती है, जिससे समय पर उपचार कर रोग को फैलने से रोका जा सकता है। ग्राम धोबनी में आयोजित यह अभियान जन-जागरूकता एवं सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और फाइलेरिया मुक्त गाँव के निर्माण में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here