Kanker Police action under Operation ‘Ujiyara’
जिला -कांकेर( छ.ग.)
दिनांक 07.01.2026
#नशे के खिलाफ चलाया जा रहा है ऑपरेशन उजियारा
#कांकेर पुलिस ड्रग इंस्पेक्टर , नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम के द्वारा मेडिकल दुकानों का किया गया निरीक्षण*
#करेंगे शहर में अवैध ड्रग्स व सिरप की रोकथाम का प्रयास
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमाल (भा. पु. से.) भानु प्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यंवेक्षण में कांकेर शहर में अवैध ड्रग्स व सिरप की रोकथाम कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कांकेर पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध लगातार शहर में पेट्रोलिंग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इसी दौरान दिनांक 06.01.2026 को ड्रग इंस्पेक्टर सुनील नाग, नायब तहसीलदार चंदा नाग, थाना कांकेर के उपनिरीक्षक सुरेंद्र मानिकपुरी एवं अन्य कोतवाली स्टाफ के द्वारा कांकेर में स्थित मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया इस दरम्यान श्री राम मेडिकल स्टोर, विनायक मेडिकल स्टोर, गीता मेडिकल स्टोर, चौहान मेडिकल स्टोर एवं अन्य मेडिकल दुकानों से अवैध ड्रग्स रखने व बेचने के संबंध में जानकारी लिया गया, स्टॉक रजिस्टर एवं दुकानों को बारीकी से एवं बारीकी से चेक किया गया उन्हें सख्त हिदायत दिया गया कि बिना डॉक्टर के पर्चे के किसी को भी प्रतिबंधित दवाएं व सिरप ना देने भविष्य में मेडिकल दुकानों की लगातार चेकिंग जारी रहेगी।



